औरैया, मार्च 9 -- अछल्दा, संवाददाता। अछल्दा रेलवे फाटक संख्या 13-बी के पास सोमवार शाम भीषण जाम लग गया। फाटक खुलने के बाद भी वाहनों की लंबी कतार लगने से काफी देर तक वाहन रेंगते रहे और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर स्थित अछल्दा स्टेशन का यह फाटक क्षेत्र के प्रमुख मार्गों में से एक है। फर्रुखाबाद और झांसी की ओर जाने वाले वाहन इसी रास्ते से गुजरते हैं। सोमवार शाम करीब 5:20 बजे फाटक खुलने के बाद अचानक दोनों ओर से वाहनों की भीड़ बढ़ गई, जिससे जाम की स्थिति बन गई। जाम के कारण बिधूना की ओर से आने वाले वाहनों की कतार थाने तक और फफूंद की ओर से आने वाले वाहनों की लाइन कंचन तिराहे तक पहुंच गई। शादी-विवाह का सीजन और लगातार ट्रेनों के गुजरने के कारण फाटक देर से खुलने से स्थिति और बिगड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.