रेलवे फाटक पार करने के क्रम में युवक की हुई मौत, शोक।
सीवान, मई 14 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। एमएच नगर थाना क्षेत्र के अरंडा निवासी नवाब पांडेय का 35 वर्षीय पुत्र श्यामसुंदर पांडेय का छपरा में रेलवे फाटक पार करने के दौरान मौत हो गई। यह घटना सोमवार की रात सांढा ढाला की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि श्यामसुंदर छपरा स्थित एक निजी होटल में रहकर पंडिताई का कार्य करता था। इस घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली, बदहवास स्थिति में घटना स्थल को निकल पड़े और परिजनों में कोहराम मच गया। सभी दहाड़ मारकर रोने-बिलखने लगे। वहीं घटना के क्रम में पहुंचे प्रशासन द्वारा शव का पंचनामा तैयार करने और पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया। जहां परिजनों ने छपरा में ही दाह संस्कार कर दिए। मृतक श्यामसुंदर छह भाइयो में पांचवें नम्बर पर था। वही उसकी शादी अभी नही हुई थी। इस घटना के बाद प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.