अमरोहा, मार्च 22 -- भानपुर रेलवे फाटक पर शनिवार को ईटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली फंस गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रैक्टर-ट्राली को मौके से हटवाते हुए यातायात सुचारू कराया। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर शहर में भानपुर रेलवे फाटक पर ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर खराब हो गई। इसी बीच ट्रेन पास करवाने के लिए रेलवे फाटक को बंद किया जाना था। गेटमैन ने ट्राली फंसने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पर आरपीएफ मौके पर पहुंची। बाद में थाना पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रैक्टर-ट्राली को हटवाया। वहीं प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने ट्रैक्टर-ट्राली की वजह से कोई नुकसान नहीं होने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.