आजमगढ़, जनवरी 29 -- सरायमीर, आजमगढ़। सरायमीर कस्बा के डगरा मोड़ स्थित रेलवे फाटक पर आड़े-तिरछे वाहन खड़ी कर दिए जाने से आए दिन जाम लगता है। जाम के चलते लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के लोगों ने डगरा मोड़ पर डिवाइडर बनवाने की मांग की है। सरायमीर कस्बा के रेलवे फाटक नंबर 51 बी से प्रतिदिन दर्जनों ट्रेनों का आना जाना लगा रहता है। सरायमीर मुख्य बाजार होने की वजह से अधिकतर लोगों का कारोबार इसी बाजार में है। सरायमीर स्टेशन से प्रतिदिन शाहगंज बलिया पैसेंजर सहित गोदान, कैफ़ियात, ताप्ती गंगा, साबरमती आदि दर्जनों ट्रेनों का आवागमन होने से अक्सर डगरा पर स्थित रेलवे फाटक बंद रहता है। जिससे पांच सौ मीटर लंबा जाम लग जाता है। जाम में अक्सर एंबुलेंस भी घंटो तक फंसी रहती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.