बोकारो, मई 23 -- फुसरो। फुसरो बाजार पुराना बीडीओ मोड़ रेल फाटक पर सड़क जाम की समस्या का समाधान निकालने की दिशा में बेरमो विधायक कुमार जयमंगल ऊर्फ अनूप सिंह ने कहा है कि इस समस्या का सही समाधान स्थानीय सांसद के सहयोग से ही संभव है। मैंने इस संबंध में धनबाद डीआरएम को पत्राचार कर अमलो रेलवे हाल्ट के निकट रेलवे फाटक पर अंडर पास निर्माण की आवश्यकता बताया है। लेकिन मैं कांग्रेस का विधायक हूं और सिर्फ मेरे लिखने से क्या होगा! केंद्र में हमारी पार्टी की सरकार नहीं है और सांसद जी की केंद्र में भाजपा की सरकार है। ऐसे में मैं भी सांसद जी से निवेदन करूंगा कि वे भी फुसरो को एक सौगात दें। पॉजिटिव थिंकिंग के साथ सार्थक पहल हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...