रेलवे फाटक देर से खुलने पर लगा जाम, 37 मिनट तक फंसे रहे वाहन
औरैया, मार्च 28 -- अछल्दा, संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार दोपहर फाटक देर से खुलने के कारण लंबा जाम लग गया। करीब 37 मिनट तक फाटक बंद रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग 2:55 बजे रेलवे फाटक बंद हुआ था। इसके बाद लगातार ट्रेनों के आवागमन के चलते फाटक काफी देर तक नहीं खोला गया। इस दौरान अछल्दा-फफूंद-बिधूना मार्ग पर वाहनों की कतारें लगती चली गईं। करीब 3:32 बजे फाटक खुला, लेकिन तब तक दोनों ओर भारी जाम लग चुका था। फाटक खुलते ही पहले निकलने की होड़ में बाइक सवार तेजी से आगे बढ़ गए, जिससे बड़े वाहन अपनी जगह से हिल भी नहीं सके और जाम की स्थिति और बिगड़ गई। पैदल राहगीरों को भी जाम के बीच निकलने में खासी दिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.