औरैया, मार्च 18 -- अछल्दा, संवाददाता। कस्बा अछल्दा में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक संदिग्ध कार चालक रेलवे क्रासिंग के बंद फाटक को तोड़कर फरार हो गया। गनीमत रही कि उस समय कोई ट्रेन नहीं गुजर रही थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार विकासखंड क्षेत्र के ग्राम रामपुर कुंअर में ग्रामीणों ने एक संदिग्ध कार को खड़ा देखा और इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंचने से पहले ही कार सवार चालक वाहन लेकर भाग निकला। ग्रामीणों ने उसका पीछा शुरू कर दिया, इसी दौरान डायल 112 पुलिस भी कार के पीछे लग गई। तेज रफ्तार से भाग रही कार चालक ने पीछा छूटाने के लिए लापरवाही की हद पार कर दी। रात करीब 1:11 बजे दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर कस्बे के बीच स्थित रेलवे क्रासिंग संख्या 13-बी पर पहुंचते ही चालक ने बंद फाटक को तोड़ दिया और कार लेकर ब...