चम्पावत, मार्च 15 -- बनबसा। रेलवे विभाग की ओर से रेलवे फाटक पर लंबी-लंबी पटरी डालने के कारण रास्ता तंग होने के दुर्घटना हो रही है। जिसके कारण व्यापारियों व स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत सिंह भंडारी ने बताया कि काफी समय से रेलवे फाटक के समीप पटरी को रास्ते के किनारे डाल दिया है। मां पूर्णागिरी का मेला चल रहा है, वहीं अतंराष्ट्रीय बार्डर के चलते नेपाली नागरिकों तथा बाहरी लोगों का आवागमन इस मार्ग से होता है, रेलवे फाटक बंद होने के बाद जब खुलता है तो सैकड़ो की भीड़ जमा हो जाती है। जिसके कारण पटरी रास्ते में होने की वजह से कई लोगों को चोटे आ गई है। व्यापार मंडल अध्यक्ष भंडारी ने रेलवे विभाग व प्रशासन से रेलवे की पटरी को हटाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.