रेलवे फाटक के बूम से भिड़ा वाहन, ढाई घंटे बाधित रहा रेल संचालन
हरदोई, सितम्बर 5 -- हरदोई, संवाददाता। हरदोई-लखनऊ रेलखंड पर शनिवार सुबह बघौली रेलवे स्टेशन के पास समपार फाटक पर हुए हादसे से करीब ढाई घंटे तक रेल संचालन प्रभावित रहा। फाटक के बूम में टाटा एसीई वाहन की टक्कर के बाद बूम का हिस्सा ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन में उलझ गया। इससे विद्युत आपूर्ति बाधित होने के साथ अप और डाउन ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही रोकनी पड़ी। हादसे में अमृतसर से हावड़ा जा रही पंजाब मेल करीब 44 मिनट और एक मालगाड़ी करीब 90 मिनट तक खड़ी रही। घटना सुबह करीब नौ बजे समपार फाटक संख्या 263-बी पर हुई। बताया गया कि रेलवे फाटक बंद किया जा रहा था। इसी दौरान दक्षिण दिशा से आ रहे टाटा ऐस वाहन ने फाटक के बूम में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त बूम ऊपर से गुजर रही ओएचई लाइन में उलझ गया। इससे विद्युत प्रणाली ट्रिप हो गई और रेल संचालन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.