रेलवे फाटक के पास मिले शव की हुई पहचान, ई-रिक्शा चालक निकला मृतक
शामली, जून 11 -- शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे फाटक के निकट मिले अज्ञात शव की पहचान गुरूवार को हो गई। मृतक की पहचान झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव सींगरा निवासी मंगल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गत बुधवार रात पुलिस को रेलवे फाटक के पास एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन तत्काल पहचान नहीं हो सकी। शव की स्थिति देखकर उसके एक-दो दिन पुराना होने की आशंका जताई गई थी। इसके बाद पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था। गुरूवार सुबह परिजन मोर्चरी पहुंचे और शव की पहचान मंगल सिंह के रूप में की। मृतक के चचेरे भाई अनिल ने बताया कि मंगल सिंह की पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। करीब एक वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.