चम्पावत, मार्च 16 -- बनबसा। रेलवे फाटक पर पटरी डालने के कारण रास्ता तंग होने के दुर्घटना हो रही है। व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत सिंह भंडारी ने बताया कि काफी समय से रेलवे फाटक के समीप पटरी को रास्ते के किनारे डाल दिया है। मां पूर्णागिरी का मेला चलने से लोगों की भीड़ उमड़ रही है। पटरी डालने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने रेलवे विभाग व प्रशासन से रेलवे की पटरी को हटाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.