रेलवे फाटक की पिचिंग न होने से हादसे की आशंका
गाजीपुर, जून 27 -- दिलदारनगर। दिलदारनगर-रकसहा रेलवे बाईपास स्थित डाउन रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रैक की मरम्मत के बाद पिचिंग (लेवलिंग) का कार्य नहीं कराए जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिहार को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग से प्रतिदिन 24 घंटे छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। ट्रैक के दोनों ओर गिट्टी और सड़क के स्तर में अंतर होने से वाहन चालकों को क्रॉसिंग पार करने में काफी दिक्कत हो रही है। सबसे अधिक परेशानी ई-रिक्शा, ऑटो और अन्य तीन पहिया वाहनों को उठानी पड़ रही है। कई बार वाहन ट्रैक के बीच फंस जाते हैं, जिन्हें राहगीरों की मदद से धक्का देकर बाहर निकालना पड़ता है। इससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने रेलवे विभाग से जल्द ट्रैक के दोनों ओर लेवलिंग कार्य कराकर आवागमन को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.