रेलवे फाटकों पर झटकों और गड्ढों से मिलेगी राहत
प्रयागराज, जुलाई 24 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे समपार फाटकों पर वाहन चालकों को झटकों और गड्ढों से राहत देने के लिए आधुनिक रबरयुक्त सतह बिछाने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत पटरियों के बीच और दोनों ओर उच्च गुणवत्ता वाले रबर पैनल लगाए जाएंगे, जिससे सड़क और रेल लाइन की ऊंचाई एक समान रहेगी।यह तकनीक भारी वाहनों का दबाव और झटके भी सोख लेगी, जिससे पटरियों को नुकसान नहीं पहुंचेगा। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि पहले चरण में अंबियापुर से टूंडला के बीच आठ लेवल क्रॉसिंग पर यह व्यवस्था लागू होगी। बाद में अन्य फाटकों पर भी इसे लगाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.