धनबाद, जुलाई 9 -- धनबाद स्टेशन के प्लेटफार्म पर प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला के लिए आरपीएफ की महिला आरक्षी 'धरती की भगवान' बनीं। प्लेटफार्म नंबर आठ पर एक पेड़ की ओट में बेडशीट से घेरा डालकर लेबर रूम बनाया गया। महिला आरक्षी प्रियम कुमारी ने ओडिशा के अंगुल सुखापुड़िया निवासी फूलसुंदरी को हिम्मत देते हुए प्लेटफार्म पर ही उनका प्रसव कराया। पुत्ररत्न की प्राप्ति होते ही फूलसुंदरी की वेदना मुस्कान में बदल गई। उन्होंने प्रियम के साथ आरपीएफ और रेलवे की टीम का दिल से आभार प्रकट किया। फूलसुंदरी प्लेटफार्म नंबर 7-8 पर दर्द से कराह रही थीं। सूचना पर आरपीएफ के एएसआई कमलेश्वर कुमार सिंह, एएसआई अभिमन्यु सिंह और महिला आरक्षी प्रियम कुमारी और अन्य स्टाफ घटनास्थल पर पहुंचे। संवेदना को समझते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने तत्काल यात्री की सहायता के लि...