रेलवे प्लेटफॉर्म पर युवक का शव मिला, पहचान नहीं
लातेहार, जून 6 -- लातेहार। शहर के रेलवे प्लेटफॉर्म नंबर दो से युवक का शव बरामद किया गया है। शव को एक बेंच में सोये हुए मुद्रा में बरामद किया गया है। हालांकि प्रारंभ में शव की शिनाख्त नहीं की जा सकी थी। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही थी। आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदा लोगों की तलाश की जा रही थी। दोपहर बाद शव की शिनाख्त सरयु प्रखंड के रोल गांव निवासी शहजाद अंसारी पिता स्व इसराफिल अंसारी के रूप में की गयी। सदर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- धौबेय नदी के पास मिले शव की शिनाख्त नहीं, हत्या की आशंका उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.