रेलवे प्लेटफॉर्म पर मिला अधेड़ का शव
दरभंगा, जून 23 -- संजय लाला,दरभंगा। दरभंगा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर छह पर रविवार की शाम एक अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पहचान के लिए शव को डीप फ्रीजर में रखा गया है। बताया जाता है कि मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष के करीब है। उसने काले रंग की हाफ टी-शर्ट और जींस पहन रखी थी। उसके बाएं हाथ की कलाई पर लाल धागा बंधा हुआ था। शव के पास से कोई सामान बरामद नहीं हुआ है। यह भी पढ़ें- दीपनगर में सड़क किनारे मिला अज्ञात शव जीआरपी सूत्रों के अनुसार स्टेशन परिसर में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पूछताछ में कुछ लोगों ने बताया कि व्यक्ति के साथ कुछ लोग भी थे। तबीयत बिगड़ने पर वे उसे छोड़कर चले गए। हालांकि, इस संबंध में अभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.