फिरोजाबाद, दिसम्बर 24 -- राजकीय रेलवे पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक बैग मिला। बैग में पुलिस ने काफी मात्रा में शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष जीआरपी अमित कुमार बुधवार को प्लेटफार्म नंबर एक पर पुलिस बल के साथ चैकिंग कर रहे थे। उसी दौरान प्लेटफार्म स्थित बाथरूम के पास से एक लावारिस बैग पड़ा मिला। पुलिस को उसके बारे में पता चला था। पुलिस ने बैग खोलकर देखा तो उसमें 20 बोतल शराब मिली। प्रत्येक बोतल में 750 एमएल शराब है। धारा- 60, 63 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस बैग रखने वाले युवक की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.