गोरखपुर, जनवरी 23 -- गोरखपुर। रेलवे प्रेक्षागृह, गोरखपुर में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी की शाम 05 बजे पूर्वोत्तर रेलवे कला समिति के तत्त्वावधान में एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि महाप्रबन्धक पूर्वोत्तर रेलवे उदय बोरवणकर उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में कला समिति के कलाकारों द्वारा देशभक्ति गीत तथा कला समिति एवं पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड्स द्वारा देशभक्ति पर आधारित लघु नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे। इस अवसर पर एन.ई. रेलवे सीनियर सेकेंड्री स्कूल, एन.ई. रेलवे हायर सेकेंड्री स्कूल एवं एन.ई. रेलवे बालिका इंटर कालेज, गोरखपुर के छात्र/छात्राओं द्वारा भी देशभक्ति आधारित समूह नृत्य की प्रस्तुती दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...