रेलवे प्रयागराज मंडल डीआरएम ने किया भरवारी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण
कौशाम्बी, जून 17 -- भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद। भरवारी रेलवे स्टेशन का बुधवार को डीआरएम प्रयागराज रजनीश अग्रवाल ने निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए यात्रियों की सुविधाओं से संबंधित महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अंडरपास ब्रिज और फुट ओवरब्रिज के निर्माण को लेकर भी जानकारी दी।भरवारी रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम की समस्या के समाधान के लिए रेलवे अंडरपास ब्रिज के निर्माण के संबंध में पूछे जाने पर डीआरएम अग्रवाल ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया जारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले साल तक अंडरपास ब्रिज का निर्माण शुरू हो जाएगा। प्लेटफार्म पर बने जर्जर फुट ओवरब्रिज के सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द ही इसके स्थान पर नया फुट ओवरब्रिज बनाया जाएगा। वहीं, भरवारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.