हल्द्वानी, दिसम्बर 31 -- हल्द्वानी। प्रशासन और नगर निगम की टीम ने बुधवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में सफाई व्यवस्था ठीक रखने के निर्देश दिए गए। गौलापार हैलीपेड से उड़ान के दौरान पक्षियों से दिक्कत बनी रहती है। नजदीकी जगहों पर कूड़ा जमा होने से पक्षी आते हैं। इसके समाधान के लिए सफाई व्यवस्था जांचने को टीम बुधवार को रेलवे स्टेशन पहुंची। इस मौके पर परिसर को साफ रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण में सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल, गणेश भट्ट आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...