रेलवे पूछताछ केंद्रों की कमान निजी हाथों में, सहारनपुर समेत 14 स्टेशनों पर नई व्यवस्था शुरू
सहारनपुर, जुलाई 22 -- सहारनपुर। रेलवे ने यात्रियों को पूछताछ और अन्य यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था में बदलाव किया है।
नई व्यवस्था का संचालन बुधवार से अंबाला मंडल के सहारनपुर समेत 14 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर पूछताछ केंद्रों की कमान निजी कर्मचारियों के हाथों में सौंप दी गई है। तीन वर्ष के अनुबंध पर हैदराबाद की एक कंपनी को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि, पूरी व्यवस्था की निगरानी रेलवे अधिकारियों के पास ही रहेगी। नई व्यवस्था के तहत निजी कंपनी के कर्मचारी रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को ट्रेनों के आवागमन से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराने के साथ पूछताछ केंद्र का संचालन करेंगे। इसके अलावा ट्रेनों की कोच पोजीशन की जानकारी देना, यात्रियों के लिए आवश्यक उद्घोषणा करना और पब्लिक एड्रेस सिस्टम का संचालन भी इन्हीं कर्मचारियों की जिम्मेदारी हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.