बेगुसराय, अप्रैल 25 -- गढ़हरा(बरौनी)। रेलवे कॉलोनी गढ़हरा स्थित राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर पुस्तकालय में शुक्रवार की शाम दिनकर की पुण्यतिथि पर बौद्धिक सभा का आयोजन हुआ। पुस्तकालय अध्यक्ष मुरारी कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। कहा कि दिनकर ने देश को एक नई ऊंचाई दी है। दिनकर की रचित प्रत्येक पंक्ति जोश और उत्साह बढ़ाती है। उपस्थित लोगों ने दिनकर के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण किया। रेलवे मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक रामनिरंजन सिंह, समाजसेवी मुक्तेश्वर प्रसाद वर्मा, सुरेन्द्र कुमार, रेलकर्मी सर्व उरांव, दिवाकर कुमार,रंजीत कुमार, पवन कुमार आदि ने विचार रखे। यह भी पढ़ें- वार्षिकोत्सव में बच्चों को अभिभावक के साथ किया गया सम्मानित यह भी पढ़ें- ओम दिनकर सेवा ट्रस्ट ने मनाई दिनकर की पुण्यतिथि
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.