रेलवे पुल से ओएचई लाइन पर कूदा युवक, गंभीर रूप से झुलसा
मुरादाबाद, सितम्बर 2 -- कांठ। कांठ रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक युवक ने प्लेटफार्म को पार करने वाले पुल से ओएचई लाइन पर छलांग लगा दी। तारों की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलसकर नीचे गिर गया। विद्युत लाइन में फाल्ट से जोरदार धमाका होने पर स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने युवक को प्लेटफार्म पर पहुंचाया और एंबुलेंस से सीएचसी कांठ भेजा। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया, जहां एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। नगर पंचायत उमरी कला के आबिदपुरा मोहल्ला निवासी एजाज अहमद (20) पुत्र नफीस अंसारी मजदूरी करता है। परिजनों के मुताबिक, वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। मंगलवार सुबह वह कांठ रेलवे स्टेशन पहुंचा। वह प्लेटफार्म को पार करने वाले पुल पर चढ़कर लाइन नंबर चार के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.