रेलवे पुल के नीचे मिले शव की तीसरे दिन हुई पहचान
मिर्जापुर, मई 28 -- राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद स्थानीय थाना क्षेत्र के नदिहार गांव के पास चुर्क चुनार रेल मार्ग के पुल के नीचे मिले शव की तीसरे दिन गुरुवार को पहचान हुई। मृतक सोनभद्र का निवासी है। परिजनों की पहचान के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। क्षेत्र के नदिहार गांव के पास रेलवे पुल के नीचे सोमवार की सुबह एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। पुलिस शव को मोर्चरी हाउस में रखवाकर पहचान कराने में जुटी थी। तीसरे दिन सोशल मीडिया के माध्यम से राजगढ़ में शव मिलने की जानकारी होने पर सोनभद्र के घोरावल थाना क्षेत्र के भौना निवासी रामसूरत पुलिस से संपर्क कर मोर्चरी हाउस पहुंचे। यह भी पढ़ें- अहियापुर से लापता छात्र का बूढ़ी गंडक में मिला शव यहां उन्होंने शव की पहचान अपने लापता भाई राधेश्याम के रुप में की। युवक की मौत से परिजनों में को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.