रेलवे पुल के गर्डर के पास डेंजर लेवल पर पहुंचा गंगा का पानी, अलर्ट जारी
भागलपुर, सितम्बर 6 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। साहिबगंज-भागलपुर-जमालपुर रेलखंड के सुल्तानगंज और कल्याणपुर, बरियारपुर, सबौर व लैलख के बीच रेलवे पुल के गार्डर के पास डेंजर लेवल पर गंगा का पानी पहुंच गया है। इसके कारण इन स्थानों पर पूर्व रेलवे ने अलर्ट जारी किया है। दोपहर करीब दो बजे अलर्ट जारी करते कॉसन पर ट्रेन चलाने का निर्देश दिया है। इन स्टेशनों के बीच 110, 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की जगह 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रेनों के संचालन का निर्देश दिया गया है। रेलवे अधिकारियों की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है। इधर, लगातार बारिश के कारण फरक्का स्टेशन के पास जमीन धंसने की वजह से ट्रेनों के संचालन पर शनिवार को भी असर पड़ा है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: साहिबगंज के रिहाइसी इलाकों में घुसा गंगा का पानी भागलपुर-अजीमगंज कटुआ पैसेंजर का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.