रेलवे पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर 7.60 लाख की धोखाधड़ी
गोरखपुर, जून 28 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। रेलवे पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 7.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में चौरीचौरा पुलिस ने डीआईजी के आदेश पर एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।बेलीपार थाना क्षेत्र के मेहरौली निवासी पिंटू पासवान ने पुलिस उपमहानिरीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि चौरीचौरा क्षेत्र के मुंडेरा बाजार पासी टोला निवासी रामाश्रय पासवान ने रेलवे पुलिस में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया था। इसके एवज में कुल नौ लाख रुपये तय हुए। आरोप है कि उसने ऑनलाइन 5.50 लाख रुपये और नकद 3.50 लाख रुपये ले लिए। काफी समय बीतने के बाद भी न नौकरी मिली और न ही रुपये वापस किए गए। शिकायत करने पर आरोपी ने चौरीचौरा थाने में 1.40 लाख रुपये लौटा दिए और बाकी रकम लौटाने के लिए 8 दिसंबर 2025 तक का समय मांगा। तय समय बीतने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.