फतेहपुर, अगस्त 9 -- फतेहपुर। स्वतंत्रता दिवस के नजदीक आते ही रेलवे पुलिस ने रेलवे स्टेशनों की निगहबानी तेज कर दिया है। आरपीएफ व जीआरपी थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने चारों प्लेटफार्मो सहित यात्री हाल, ट्रेनों व स्टैंड सहित अन्य स्थानों पर खड़े होने वाले वाहनों को मेटल डिटेक्टर के माध्यम से जांच किया। आरपीएफ पोस्ट कमांडर रजिंद्र कुमार व थानाध्यक्ष जीआरपी राजकुमार मौर्य के नेतृत्व में मेटल डिटेक्टर से लेस जवानों के साथ चेकिंग अभियान चलाया। प्लेटफार्म नंबर एक, दो, तीन व चार पर यात्रियों से पूछताछ करने के साथ ही उनके सामान की तलाशी ली। इसके साथ ही ठहराव वाली ट्रेनों की जांच और सर्कुलेटिंग एरिया, वाहन स्टैंड पर खड़े होने वाले दो पहिया, चार पहिया वाहनों को भी बारीकी से खंगाला। यह भी पढ़ें- Begusarai News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर बरौनी जंक्शन पर हुई...