रेलवे पुलिस कर्मियों ने तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति की जगाई अलख
उरई, अगस्त 14 -- उरई। संवाददाता हर घर तिरंगा अभियान के तहत रेलवे पुलिस ने स्टेशन पर तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति की अलख जगाई । हाथों में तिरंगा लेकर निकले पुलिसकर्मियों से माहौल देशभक्ति मय हो गया।जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत सोलंकी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। थाने से शुरू हुई तिरंगा यात्रा स्टेशन से होते हुए सर्कुलेटिंग एरिया होते हुए वापस थाने पहुंची। यात्रा में हाथों में तिरंगा झंडा और देशभक्ति गीत बजाते हुए पुलिसकर्मी चल रहे थे । यात्रा के माध्यम से रेलवे पुलिस कर्मियों ने उन शहीदों को भी नमन किया जिन्होंने योगदान देकर देश को आजादी दिलाई। यात्रा की वजह से पूरे स्टेशन का माहौल देशभक्ति में बना रहाI इंस्पेक्टर हेमंत सोलंकी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह भी पढ़ें- तिरंगी रोशनी से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.