रेलवे पास ऑफलाइन देने की उठाई आवाज
प्रयागराज, जून 30 -- अवकाश प्राप्त रेलवे कर्मचारी हितकारी समिति (सरदार किशन सिंह) के तत्वावधान में मंगलवार को तपोवन पार्क, न्यू कैंट में रेलवे पेंशनर्स की बैठक हुई। इसमें पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, आठवें वेतन आयोग में सभी पेंशनर्स की पेंशन का पुनरीक्षण करने तथा रेलवे पास ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन जारी करने की मांग उठाई गई। बैठक की अध्यक्षता शिवचरण सिंह ने की। जबकि संचालन महामंत्री विक्रम बहादुर कुशवाहा ने किया। वक्ताओं ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए केवल ऑनलाइन रेलवे पास की व्यवस्था व्यावहारिक नहीं है, इसलिए ऑफलाइन सुविधा भी जारी रखी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पेंशनर दिवस पर तैयार 31 सूत्रीय मांगपत्र केंद्र सरकार और संबंधित मंत्रालयों को भेजा गया है, जिस पर शीघ्र निर्णय लिया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- रेलवे पेंशनरों ने मानार्थ पास बहाल करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.