आरा, मार्च 14 -- -आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त छापेमारी में पार्किंग माफिया का खेल उजागर, ठेकेदार पर लगा जुर्माना ​बिहिया। निज संवाददाता बिहिया रेलवे स्टेशन की पार्किंग यात्रियों की सुरक्षा की बजाय अवैध उगाही और असामाजिक तत्वों का अड्डा बनती जा रही है। शुक्रवार की देर रात आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त छापेमारी ने इस काले खेल का पर्दाफाश कर दिया है। प्रशासन ने न केवल अवैध वसूली के मामले में संवेदक पर जुर्माना ठोका, बल्कि पार्किंग परिसर को मयखाना बनाने वाले दो शराबियों को भी सलाखों के पीछे भेज दिया है। इस कार्रवाई से पूरे दानापुर रेल मंडल के ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है। ​आरपीएफ व जीआरपी की ओर से कहा गया कि रेल यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्किंग में अनियमितता और अवैध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थ...