अररिया, अप्रैल 23 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जोगबनी रेल परिसर में लीज धारक दुकानों के आगे दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण बुधवार को हटाया गया। वहीं दुकानदारों को आरपीएफ द्वारा सख्त हिदायत दी गई की अपनी परिधि से आगे कोई भी दुकानदार अपने दुकान के सामान को नहीं रखेंगे। इस अवसर पर दुकानदारों को एक हजार रुपए जुर्माना भी किया गया। जोगबनी आरपीएफ प्रभारी अनूप तिवारी ने कहा की यह दुकानदारों को दिया गया आखिरी चेतावनी है। अगर आगे से कोई दुकानदार फुटफाथ को अतिक्रमण करते पाए जाते है तो उनका चालान काटकर उन्हें जेल भी भेजा जा सकता है। इस अवसर पर आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर एहसान अली, संजय सिंह सहित आरपीएफ के जवान व रेलकर्मी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- मोतीझील से नगर थाना चौक तक हटाया अतिक्रमण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.