लखीमपुरखीरी, मार्च 7 -- एसपी जीआरपी रोहित मिश्रा ने शनिवार को लखीमपुर के जीआरपी थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर, रेलवे स्टेशन का भ्रमण किया। साथ ही थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, मेस, बैरक, यात्री प्रतीक्षालय, प्रवेश व निकास द्वार, प्लेटफॉर्म भी देखा। मालखाना रजिस्टर, एस्कॉर्ट चेकिंग रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट रजिस्टर, नियुक्ति रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, 10 वर्षीय व 5 वर्षीय अपराधी रजिस्टर, टॉप 10 व टॉप 5 अपराधी रजिस्टर की चेकिंग कर अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव और उन्हें अद्यावधिक रखने के लिए संबंधित को निर्देशित किया। ट्रेनों व प्लेटफार्म पर चोरी, झपटमारी संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही कर उनका विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया। थाने पर लंबित विवेचनाओं का गुण दोष के आधार पर समयबद्ध तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.