लखनऊ, अगस्त 11 -- लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में 17 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत रेलवे स्टेशनों, कॉलोनियों, चिकित्सालयों, कोचिंग डिपो, लोको शेड और रेलवे सुरक्षा बल की बैरकों में बैनर-पोस्टर लगाकर लोगों को अभियान से जुड़ने के लिए जागरुक किया जा रहा है। मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि स्टेशनों पर उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से देशभक्ति गीत और टीवी स्क्रीन पर जागरूकता संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य लोगों को घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करने के साथ राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाना है। यह भी पढ़ें- जिले में हर घर तिरंगा अभियान पूरे उत्साह के साथ आयोजित ऑनलाइन माध्यम से भी लोग www.harghartiranga.com पर तिरंगे के साथ ...