इटावा औरैया, मई 28 -- सैफई। वैदपुरा थाना क्षेत्र में रेलवे परियोजना के लिए जारी परमिशन के नाम पर मिट्टी खनन किए जाने के आरोप ग्रामीणों ने लगाये है। ग्रामीणों का कहना है कि नगला दीप गांव के आसपास से लगातार मिट्टी की खुदाई की जा रही है और भारी संख्या में डंपरों के माध्यम से मिट्टी अन्य स्थानों तक पहुंचाई जा रही है।

ग्रामीणों के आरोप गुरुवार को भी क्षेत्र में मिट्टी से भरे डंपरों की आवाजाही जारी रही। ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार भारी वाहनों के संचालन से नगला दीप से नगला बाबा गांव तक की सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार रेलवे कार्य के नाम पर निकाली जा रही मिट्टी को फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के कुनेरा-पचावली रोड स्थित कुछ निजी प्लाटों तक ले जाया जा रहा ह...