रेलवे पटरी में पड़ा मिला युवक का शव
गिरडीह, मई 28 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। पचंबा थाना क्षेत्र के हरिचक स्थित रेलवे पटरी पर बुधवार की सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। आशंका है कि युवक की मौत ट्रेन के चपेट में आने से हुई है। रेलवे पटरी पर शव पड़े होने की जानकारी आस-पास के ग्रामीणों को लगने के बाद भारी संख्या में घटनास्थल पर भीड़ जुट गयी। युवक की पहचान पचंबा थाना क्षेत्र के गिरधरचक निवासी 30 वर्षीय मो इरफान पिता मो इसरैल मियां के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पचंबा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के पिता मो इसरैल मियां का कहना है कि संभवत: उसके पुत्र ने आत्महत्या की है। उनका कहना है कि उन्हें सुबह 10 बजे पुलिस से पता चला कि उसके पुत्र का शव हरिचक में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.