चंदौली, मार्च 5 -- चंदौली, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के डिग्घी गांव के पास स्थित रेलवे क्रासिंग के समीप रेलवे लाइन पटरी पर लगभग 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आसपास के जुटे लोगों ने घटना से पुलिस को अवगत कराया।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पायी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। इस संबंध में सदर कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया ट्रेन से टकराकर युवक की मौत की संभावना लगाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थित स्पष्ट हो पाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.