सासाराम, दिसम्बर 12 -- संझौली, एक संवाददाता। रेलवे हॉल्ट पर शुक्रवार को बड़ी घटना होने से टल गई। दोपहर लगभग एक बजे स्टेशन कर्मियों की सूचना पर पुलिस पहुंची व 9 0 वर्षीय वृद्ध महिला को ट्रेन से कटने से बचायी। थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बतायी कि ट्रेन की पटरी पर एक महिला लेटी हुई थी। जो आत्महत्या करने का प्रयास कर रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई। स्टेशन पर मौजूद स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए महिला को सुरक्षित रूप से पटरी से हटायी और उनकी जान बचाई। वृद्ध महिला की पहचान राजाडीह गांव के स्व. बद्री राम की पत्नी लक्ष्मी कुंवर के रूप में हुई। पुलिस उन्हें थाना लेकर पहुंची, जहां उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की गई। परिजनों से संपर्क कर वृद्ध महिला के दोनों पुत्रों राजेंद्र राम और वीरेंद्र राम को बुलाकर आवश्यक कानूनी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.