कौशाम्बी, अप्रैल 27 -- कोखराज के रोही गांव के सामने रेलवे पटरी किनारे सोमवार को एक युवक का शव मिला। युवक के शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। हत्या कर शव फेंके जाने की भी लोग आशंका जता रहे हैं। कोखराज के रोही गांव के लोग सोमवार की सुबह रेलवे पटरी की ओर गए तो उन्होंने ट्रैक किनारे एक 30 वर्षीय युवक का शव देखा। उसके सिर पर व दोनों हाथ में गंभीर चोट के निशान थे। नाक से भी खून निकला था। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। यह भी पढ़ें- रेलवे लाइन पर अज्ञात युवक का शव बरामद भरवारी चौकी प्रभारी नितेश कुमार त्रिपाठी सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां मौजूद लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। मृतक ने काले रंग की पैंट व टी-शर्ट पहन रखी है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.