फिरोजाबाद, मई 4 -- दक्षिण थाना क्षेत्र में रविवार रात रेलवे पटरी किनारे एलएलबी छात्रा का शव पड़ा होने से सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने इलाका पुलिस को सूचना दी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लेकर आई। जहां जानकारी होने पर मृतक के परिजन भी रोते बिलखते हुए पहुंच गए। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। लाइनपार थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर निवासी 21 वर्षीय पुष्पेंद्र यादव पुत्र प्रेमचंद्र यादव शिकोहाबाद स्थित जेएस कॉलेज से एलएलबी कर रहा था। साथ ही वह फिरोजाबाद दीवानी में वकालात का अभ्यास कर रहा था। वह रविवार रात आठ बजे अपने घर से लाइनपार नई आबादी स्थित अपने घर से निकला था। रात 11.30 बजे उसका शव वाजिदपुर की ठार के निकट रेलवे पटरी किनारे पड़ा होने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.