रेलवे ने 10 थिक वेब स्विच लगाए
झांसी, जून 15 -- झांसी। झांसी रेल मंडल में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। रेल संरक्षा एवं परिचालन क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-मानिकपुर खंड, लालितपुर-खजुराहो, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कानपुर सेक्शनों में 10 थिक वेब स्विच लगाए गए हैं। इन कार्यों से ट्रैक की विश्वसनीयता एवं सुरक्षित रेल संचालन को और मजबूती मिलेगी। बीना-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी सेक्शन में स्थित ब्रिज संख्या 1267/1 डाउन लाइन पर 26 स्टील चैनल स्लीपर्स को बदलकर एच-बीम स्लीपर्स स्थापित किए गए हैं। यह कार्य पुलों की संरचनात्मक मजबूती बढ़ाने तथा दीर्घकालिक सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यात्रियों, विशेषकर दिव्यांगजन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंडल के आटा, बेलाताल, सनिचरा एवं कुलपहाड़ स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.