प्रयागराज, मई 2 -- उत्तर मध्य रेलवे की महत्वाकांक्षी हॉलीडे होम योजना को धरातल पर उतारने के लिए गऊघाट में शनिवार को बड़ा अभियान चलाया गया। अवैध कब्जों को हटाकर करीब 100 करोड़ रुपये कीमत की जमीन खाली कराई गई, जिस पर अब कर्मचारियों और पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाओं वाला हॉलीडे होम बनाया जाएगा। इस दौरान करीब 6500 वर्ग मीटर जमीन से अतिक्रमण हटाया गया। सुबह करीब 10 बजे स्थानीय पुलिस, आरपीएफ, नगर निगम और रेलवे की इंजीनियरिंग टीम के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि जिला प्रशासन और सिविल पुलिस की सख्त मौजूदगी के चलते विरोध के प्रयास दब गए और अभियान शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराया गया। मंडल पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि इस जमीन पर लंबे समय से अवैध कब्जा था। इसे हटाकर अब जमीन को रेलवे के कब्जे में ले लिया ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.