जमशेदपुर, मार्च 18 -- जमशेदपुर, वरीय संवाददाता। टाटानगर रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने विकास योजना से सोमवार को स्टेशन रोड और ट्रैफिक कॉलोनी क्षेत्र में मापी अभियान चलाया। इस दौरान स्टेशन रोड स्थित पेट्रोल पंप संचालक को नोटिस दिया गया, जिसमें रेलवे द्वारा सड़क चौड़ीकरण के लिए कुछ हिस्से को अधिग्रहण करने की जानकारी दी गई। वहीं, चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय से लीज एग्रीमेंट पर स्थिति स्पष्ट करने का सुझाव दिया गया। इससे पूर्व रेलवे ने यूनियन व बीएसएनएल कार्यालय समेत टीटीई रेस्ट हाउस को हटाने की नोटिस दिया था। तोड़ने का अभियान शुरू होने पर रेलवे दर्जनों क्वार्टर के साथ अवैध कच्चे मकान व झोपड़ियों को भी हटाएगा। जानकार बताते हैं कि, रेलवे भविष्य में स्टेशन रोड स्थित पेट्रोल पंप को दूसरी जगह भी शिफ्ट करा सकता है क्योंकि, गुदरी बाजार से लेकर प्रदीप मिश्रा...