रेलवे ने सितंबर में रोपे 10.36 लाख पौधे
आगरा, अक्टूबर 4 -- हरित रेलवे को बढ़ावा देने के लिए आगरा रेल मंडल ने मई से सितंबर माह के बीच आगरा रेल मंडल में 22 लाख से अधिक पौधे रोपे जा चुके हैं। पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि आगरा मंडल के लिए 2026 में 25 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सितंबर तक आगरा रेल मंडल ने निर्धारित लक्ष्य का 88.49 प्रतिशत प्राप्त कर लिया है। मई माह में 4338 पौधे, जून में 20435 पौधे, जुलाई माह में 222314 पौधे, अगस्त माह में 929407 पौधे व सितंबर माह में 1035873 पौधे रोपे गए। अब तक मंडल में लगभग 495 हेक्टेयर भूमि पर पौधरोपण किया जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.