रेलवे ने शुरू कराया संपर्क मार्ग निर्माण, कालोनीवासियों को मिलेगी राहत
शाहजहांपुर, मई 11 -- रोजा। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और सांसद अरुण सागर के हस्तक्षेप के बाद रेलवे ने चर्च कालोनी को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। यह मार्ग गुरुद्वारे के पास से नोटिफाइड स्कूल के सामने निकलने वाली सड़क तक बनाया जा रहा है। मार्ग बनने से चर्च कालोनी, गुरुद्वारे और आसपास रहने वाले लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। साथ ही रेलवे क्वार्टर में रहने वाले कर्मचारियों को भी सुविधा होगी। बताया जा रहा है कि चर्च कालोनी, गुरुद्वारा, स्कूल और श्मशान घाट तक जाने वाले रास्ते में रेलवे की जमीन पड़ती है, जहां अब तक पक्का रास्ता नहीं था। इससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत होती थी। कालोनी तक सड़क बनी हुई थी, लेकिन बीच का रेलवे क्षेत्र कच्चा पड़ा था। स्थानीय लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधियों से सड़क बनवाने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.