रेलवे ने विशेष ट्रेनों से 45 हजार परीक्षार्थियों को पहुंचाया घर
मुजफ्फरपुर, जून 29 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सिपाही भर्ती परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों की घर वापसी के लिए रेलवे ने इसबार बेहतर इंतजाम किये थे। मुजफ्फरपुर में करीब 60 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र बनाये गये थे। समस्तीपुर मंडल ने पहली बार बड़े पैमाने पर विशेष ट्रेनें चलवाईं। इन ट्रेनों से 45 हजार परीक्षार्थियों को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाया गया।सिपाही भर्ती को लेकर सबसे अधिक परीक्षा स्पेशल ट्रेनें मुजफ्फरपुर जंक्शन से चलाई गईं। यहां से सात स्पेशल ट्रेनें चलाई गई, जबकि 22 ट्रेनें मुजफ्फरपुर से होकर गुजरी। अकेले मुजफ्फरपुर से सात परीक्षा स्पेशल ट्रेनों से करीब 20 हजार से अधिक परीक्षार्थी पाटलिपुत्र के लिए रवाना हुए। समस्तीपुर मंडल ने 14, 17, 24 व 28 जून को परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया।समस्तीपुर डीआरएम ज्योति प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.