झांसी, जुलाई 25 -- झांसी। मानसून के मौसम में सुगम और सुरक्षित रेल संचालन को लेकर महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के नेतृत्व में उत्तर मध्य रेलवे ने अपने अधिकार क्षेत्र में एक उन्नत, तकनीक-सक्षम मानसून आरयूबी (रोड अंडर ब्रिज) निगरानी और जलभराव प्रबंधन प्रोटोकॉल लागू किया है। इस रणनीति के केंद्र में ब्रिज मैनेजमेंट सिस्टम (बीएमएस) है। जो सड़क के नीचे बने पुलों (आरयूबी) पर जलभराव की समस्याओं की निगरानी, प्रबंधन और समाधान के लिए एक कठोर और बहु-स्तरीय रूपरेखा तैयार करता है, जिससे जन सुरक्षा और यातायात का निर्बाध प्रवाह सुनिश्चित होता है। रियल टाइम निगरानी के लिए मंडलों में समर्पित एडीईएन-वार मानसून व्हाट्सएप समूह बनाए गए हैं। प्रति घंटे के हिसाब से वर्षा की अवधि की रिपोर्ट दी जाती है और वर्षा होने पर सभी प्रभावित आरयूबी की जियो-टैग की गई तस्वीरें तुरं...