संभल, दिसम्बर 23 -- बहजोई। रेलवे स्टेशन के पार स्थित नई बस्ती में रेलवे की ओर से बस्ती के मुख्य रास्ते पर दीवार बनाए जाने के विरोध में सोमवार को मोहल्ले के बच्चे और नागरिक जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे। बच्चों ने अपने हाथों में तख्तियां लेकर रास्ता बंद किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया और अपनी समस्या जिलाधिकारी राजेंद्र पैंसिया के समक्ष रखी। डीएनए मौके का निरीक्षण कर रेलवे अधिकारियों को पैमाइश तक काम रोकने के निर्देश दिए। सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे बच्चों और नागरिकों का कहना था कि पिछले करीब 40 वर्षों से वह लोग नई बस्ती में निवास कर रहे हैं और उनके घरों व कॉलोनी का एकमात्र रास्ता रेलवे स्टेशन की ओर से होकर जाता है। अब रेलवे विभाग की ओर से घरों के दरवाजे के सामने दीवार लगाने को नींव की खुदाई की जा रही है। दीवार निर्माण के बाद मुख्य रास्ता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.