जयपुर, दिसम्बर 20 -- यात्रियों की बढ़ती संख्या तथा उनकी सुविधा को देखते हुए गाड़ियों की मांग भी लगातार बढ़ रही है, जिसे पूरा करने के उद्देश्य से उत्तर-पश्चिम रेलवे राजस्थान में 5 नई ट्रेनें शुरू करने जा रहा है। ये सभी ट्रेनें नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी साल 2026 से शुरू होंगी और फिलहाल इनकी घोषणा 30 जून 2026 तक के लिए की गई है। इस पांचों गाड़ियों के बारे में उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इनमें से एक ट्रेन 04801/04802 सीकर-जयपुर-सीकर रहेगी, दूसरी ट्रेन 09635/ 09636 जयपुर-रेवाडी-जयपुर रहेगी, तीसरी ट्रेन 04853/04854 सीकर-लोहारू-सीकर रहेगी, चौथी ट्रेन 04879/ 04880 मुनाबाव-बाडमेर-मुनाबाव रहेगी और पांचवीं ट्रेन 04705-04706 हनुमानगढ-जयपुर-हनुमानगढ़ हैं। सबसे खास बात यह है कि ये सभी ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.