आगरा, अप्रैल 24 -- यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने गाड़ी सं. 04803 जोधपुर-हावड़ा वनवे स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है। पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि ट्रेन जोधपुर से 24 अप्रैल को शाम 5 बजे चलकर शनिवार तड़के 3.40 बजे ईदगाह स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन स्टेशन पर पांच मिनट ठहराव के बाद रविवार को सुबह 10.15 बजे हावड़ा स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन में 18 स्लीपर, 1 एसी थर्ड कोच लगा होगा। इसी के साथ गाड़ी सं. 09715 खातीपुरा-हावड़ा वनवे स्पेशल ट्रेन खातीपुरा से 24 अप्रैल को शाम 5 बजे चलकर रात 9.35 बजे ईदगाह स्टेशन और शनिवार रात 10.15 बजे हावड़ा पहुंचेगी। ट्रेन में 10 स्लीपर, 8 जनरल, 1 थर्ड एसी कोच लगा होगा। यह भी पढ़ें- उदयपुर सिटी-आसनसोल के बीच चलेगी वनवे स्पेशल ट्रेन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...