आगरा, अप्रैल 15 -- भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती रेलवे ने धूमधाम से मनाई। शुरुआत डीआरएम गगन गोयल ने बाबा साहब की फोटो पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर की। डीआरएम गगन गोयल ने कहा कि बाबा साहब के आदर्शों को अपनाते हुये जीवन में उनके सिद्धांतों को ढालना होगा। उन्होंने बाबा साहब द्वारा बताए गए सिद्धांतों, सामाजिक समरूपता, समानता तथा भाईचारे से रहने पर बल दिया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों व यूनियन के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं द्वारा बाबा साहब के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया और सभी से बाबा साहब द्वारा बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- एनसीआर मुख्यालय में बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- धूमधाम से मनी बाबा साहब की जयंती, लोगों ने किया नमन यह भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती पर निकली शो...